👁 0 views Views
गोवंश चोरी योजना बनाते चार दबोचे
गढ़मुक्तेश्वर:स्थानीय पुलिस और गोवंश वध करने के वाले गिरोह के मध्य रात हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि एक सटीक सूचना पर पुलिस ने फूलड़ी मार्ग पर गौवंश चोरी की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने ललकारा तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया ।पुलिस ने जबावी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे,एक चाकू व कारतूस ,खोखा आदि बरामद किए हैं।आरोपियों पर गौवंश हत्या के कई मुकद्दमे दर्ज हैं।































