
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में प्रतिबंध के बावजूद भी चाइनीस मांझे का इस्तेमाल हो रहा है जिसकी चपेट में गुरुवार को एक मोपेड सवार व्यक्ति आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव रसूलपुर के रहने वाले कय्यूम का बेटा मोहम्मद राहुल ई-रिक्शा चलाता है। वह गुरुवार की शाम को अपने मोपेड से घर का सामान लेने बाबूगढ़ कस्बे में आए थे। इस दौरान वह नीलकंठ फार्म हाउस के सामने पहुंचे तो उनकी गर्दन में जानलेवा मांझा फंस गया जिससे उनकी गर्दन करीब 1 इंच की गहराई तक कट गई। पीड़ित ने हाथ से रोक कर गर्दन को बचाया और इस दौरान उनके दोनों हाथों में भी घाव हो गए। इसके बाद पीड़ित को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601























