👁 0 views Views
वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने प्रतिभा दिखाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के क्रिस्तु ज्योति स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह के मुख्य अतिथि तथा गढ़ के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इस मौके पर दिनेश गर्ग, अंकुर त्यागी, भूषण पंडित, अर्जुन शर्मा व भास्कर गर्ग आदि उपस्थित थे।
























