हापुड, सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में एकता के महत्व व सरदार पटेल की भूमिका की चर्चा की गयी व बच्चों व अभिभावकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की। सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की। बच्चों से इस अवसर पर पोस्टर बनवाए गए तथा बच्चे एकता दौड़ शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त बच्चों ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के आधार पर एकता स्तंभ बनाकर सरदार पटेल को अपनी ओर से सलामी दी।सभी बच्चों ने प्रत्येक गतिविधि में उत्साह से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय की इन्चार्ज प्रधानाध्यापिका डॉ. रेणु देवी व श्रीमती अंजू त्यागी सहित अभिभावकों ने भी सहयोग किया।





























