
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माहेश्वरी सभा रजि हापुड़ द्वारा 26 जनवरी पर्व कोटला मेवातियान बुलन्दशहर रोड स्थित स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माहेश्वरी सभा रजि हापुड़ के वरिष्ठ सदस्य मधुसूदन दयाल महेश लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम में विधालय की प्रधानाचार्या सुहानी माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विद्यालय की अध्यापिका रिश्ता, शंमा, गुलफशा आदि ने फूल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया ।
बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुई आर्ट प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परी, माटी,आफिया, खुशी,टुमैरा, आसमां, आक्या आदि बच्चों को माहेश्वरी सभा रजि हापुड़ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के सभी बच्चों को एक – एक पैन, बिस्कुट व कुरकुरे का पैकट, माहेश्वरी सभा रजि हापुड़ द्वारा भेंट किया गया ।
इस अवसर पर प्रधान हर्ष माहेश्वरी, सीए नितेश कुमार महेश, पकंज मालपानी, स्वतंत्र सोमानी, अंकुश तापड़िया, प्रहलाद राय मालपानी, कमल माहेश्वरी, गीता माहेश्वरी,चारु माहेश्वरी, आरती माहेश्वरी चीफ मैनेजर पी एन बी, शुभी माहेश्वरी, कायरा सोमानी, दिव्यांशी माहेश्वरी आदि उपस्थित व्यक्तियों ने बच्चों को जातियों, धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय भावना व मानवता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दायक उदाहरण देकर उत्साह बर्धन किया तथा 15 अगस्त व 26 जनवरी के बीच झंड़े को फिराने के अन्तर को समझाया ।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545






























