शिक्षकों के एक दूसरे का सम्मान करने पर बच्चे संस्कारित
हापुड सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय सलाई,हापुड़ में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस आयोजन की विशिष्ट अतिथि डॉ. रेणु देवी रही, जो कि राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका होने के साथ-साथ गौरैया बचाओ अभियान के अंतर्गत सक्रिय समाज सेविका भी है।
ग्राम प्रधान शाने आलम ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चे को मेडल ट्रॉफ़ी देते हुए उसके माता पिता को भी सम्मानित करते हुए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शाने आलम,प्रधानाध्यापक अफ़ज़ल अहमद, जयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सहित अनेक अभिभावक व विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622























