
औलाद न होना महिला के लिए अभिशाप बना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शादी के बाद लंबे अर्से तक एक महिला के संतान न होना अभिशाप बन गया और इसी बात को लेकर गांव के तीन सगे भाइयों ने महिला से छेड़छाड़ की। यह मामला थाना हापुड़ देहात के गांव पीर नगर सूदना का है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को एक महिला घर लौट रही थी कि गांव के ही तीन सगे भाइयों ने महिला को खींचते हुए कहा कि तेरे सात साल से एक बालक नहीं हो रहे हैं उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। महिला ने घर जाकर आप बीती पति को बताई। पति अपने भाई के साथ आरोपियों के परिवार जनों के पास गया तो उन पर लाठी डंडों से हमला कर चोटिल कर दिया। पुलिस ने आरोपी तीन सगे भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























