सिम्भावली में चार ठिकानों पर मिले बालश्रमिक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना एएचटीयू, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व जिला प्रोबेशन की संयुक्त टीम ने सिम्भावली इलाके में नाज होटल व श्री राम बीड़ी स्टोर सहित चार व्यवसायिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए चार बालश्रमिको को मुक्त कराया।टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम की रोकथाम जनपद भर में अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की जा रही है।सोमवार को टीम ने चैकिंग के दौरान थाना सिम्भावली क्षेत्र में दुकानों पर काम कर रहे 04 बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया। टीम दुकान मालिकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।टीम का यह अभियान शासन के निर्देश पर आगे भी जारी रहेगा।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034
























