
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): मुख्य सुरक्षा आयुक्त, बड़ौदा हाउस उत्तर रेलवे सैयद सरफराज अहमद द्वारा रविवार को हापुड़ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट का सामयिक निरीक्षण किया गया जिसमें सभी रिकॉर्ड अभिलेखों के साथ-साथ T&P आइटम, कोत, A/A, मालखाना, CCTV इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित सभी बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त उत्तर रेलवे मुरादाबाद एस. एम. असलम भी उपस्थित रहे।




























