
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास अनियंत्रित गाड़ी की बाइक से भिड़ंत हो गई थी। सड़क हादसे में जनपद हापुड़ के मत्स्य विभाग में तैनात मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उनके साथी कर्मचारी घायल हो गए थे जो बाइक पर सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर की तरफ जा रहे थे। मामले में बुधवार को घायल की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार की रहने वाली ललिता सिंह ने बताया कि उनके पति हापुड़ में मत्स्य विभाग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। 13 अक्टूबर को पति बाइक पर सवार होकर साथी कर्मचारी विजय के साथ गढ़मुक्तेश्वर जा रहे थे। थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास पहुंचने पर मेरठ की ओर से आ रही अनियंत्रित कार के चालक ने उनके पति की बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनके पति और साथी कर्मचारी दूर जाकर गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























