पांच मीट की दुकानों से मुर्गे, बैटरे व नकदी चोरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा कुटी में चोरों ने पांच मीट की दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान में कूमल कर दाखिल हुए और करीब 10 मुर्गे, पांच बैटरे और गल्ले में रखी नकदी को चुरा कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह दुकानदार जब दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देहरा कुटी की स्याना रोड पर दीपक पुत्र श्रीचंद, गौरी पुत्र जय भगवान, सचिन पुत्र रमेश, प्रमोद पुत्र रमन तथा रंजीत पुत्र हरि सिंह की मीट की शॉप है। सभी दुकानदार रविवार की रात करीब 8:30 बजे दुकान का ताला लगा कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब करीब 7:00 बजे दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। किसी दुकान मेंचोर कूमल कर दाखिल हुए तो किसी में जंगले के सहारे प्रवेश किया। इस दौरान दुकान में रखे 30,000 रुपए कीमत के पांच बैटरे, गल्ले में रखी करीब 20,000 की नकदी और 10 मुर्गे चुराकर फरार हो गए। पांचों दुकानदारों ने मिलकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031







Related Posts

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…

Read more

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

🔊 Listen to this हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकातहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के विधायक विजयपाल आढती व भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने सोमवार को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े
error: Content is protected !!