हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी को रौंदने वाली कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक की गिरफ्तारी का प्रयास अभी भी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि रविवार को टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज शेखर यादव निवासी सतारा महाराष्ट्र ने टोल टैक्स न देने पर भाग रहे कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया था गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही कार के चालक ने टोल सर्विस को टक्कर मारते हुए उसे 70 मीटर तक सड़क पर घसीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि कार चालक गौतम बुद्ध नगर के सोरखा का सोनू उर्फ सतपाल है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763





























