हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत विकास परिषद “युवा शक्ति” हापुड़ के तत्वावधान में हापुड में हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 32 दम्पत्ति शामिल हुए। महिलाओं एवं बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी ।जिसके लिए सबको सम्मानित किया गया। तनिष्का सिंघल के नृत्य ने सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।नृत्य के साथ-साथ गेम्स तंबोला, लेडीज गेम, राखी मेकिंग, कपल गेम, चिल्ड्रन गेम आदि भी हुए। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में हार्दिक अग्रवाल और प्रथम अग्रवाल विजेता रही। कपल गेम श्रीमती एवं श्री वरुण अग्रवाल और श्रीमती एवं श्री विनय गोयल ने जीता। तीज क्वीन की प्रतियोगिता में श्रीमती छवि गोयल तीज क्वीन बनी साथ ही 1st रनरअप श्रीमती गीतिका अग्रवाल एवं 2nd रनरअप श्रीमती पल्लवी गोयल रहीं।
भारत विकास परिषद “युवा शक्ति” हापुड़ ने आज से विद्या रतन पुरस्कार प्रारम्भ किया है जिसे प्रति वर्ष संस्था के सदस्यों के बच्चों द्वारा 10th एवं 12th में अच्छे मार्क्स लाने पर दिया जाएगा। इस वर्ष यह पुरस्कार 10th में 96.2℅ मार्क्स लाने के लिए आराध्य गोयल पुत्र श्री मयंक गोयल और 12th में 92℅मार्क्स लाने के लिए जय सिंघल पुत्र अमित सिंघल को दिया गया।
शाखा सचिव मुदित मोहन अग्रवाल एवं कीर्ति अग्रवाल द्वारा कपल डांस ने कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया।
शाखा महिला संयोजिका माला सिंघल , महिला सह संयोजिका कीर्ति अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजिका रीमा जैन ने आभार व्यक्त किया।
हापुड़: आनंद विहार में किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 9412123060
























