
दवा विक्रेताओं की मांग स्वीकार होने से हर्ष
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):दवा व्यापारियों की प्रमुख मांग को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकर कर लिये जाने से दवा विक्रेताओ मे हर्ष है।अब दवा व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा जिससे दवा व्यापारियों को काफ़ी राहत मिलेगी।
हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि 23 मार्च 2026 को मेरठ ज़ोन के सभी जिला केमिस्ट एसोसिएशनों ने मेरठ के ज़िलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में दावा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनके समाधान की मांग की थी।
उन मांगों से एक माँग को सरकार ने मानते हुए लाइसेंस नवीनीकरण की नई व्यवस्था लागू कि है जिससे ड्रग्स विभाग की मनमानी और उत्पीड़न पर अंकुश लगेगा जिससे दवा व्यापारियों ने खुशी ज़ाहिर करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दवा व्यापार की प्रादेशिक संस्था ओसीडी यूपी के महामंत्री सुधीर अग्रवाल का कहना है कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा व नारकोटिकस के नाम पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ हम लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























