हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसान नेताओं ने शुक्रवार को जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कार्तिक मेले में आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए हापुड़ और मेरठ के बॉर्डर गांव नानपुर में पुलिस चेक पॉइंट भी स्थापित किया जाए जिससे मेले में आने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित कार्रवाई हो सके। किसानों ने कहा कि पुलिस मेले में कानून की चाक-चौबंद व्यवस्था कर रही है। ऐसे में यदि एक चेकिंग पॉइंट और स्थापित हो जाएगा तो असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।
भाजपा स्वच्छ भारत अभियान द. हापुड़ के नगर संयोजक राजेश वर्मा उर्फ लल्लू की ओर से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन व भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं





























