
फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से फेसबुक पर मैसेज भेज कर 99 हजार 900 रुपए ठगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदर गेट के रहने वाले फैहद कुरैशी की फेसबुक आईडी पर आए मैसेज से पीड़ित झांसे में आ गया जिसके बाद उसके साथ 99,900 रुपए की ठगी हुई। पीड़ित ने साइबर सेल को अवगत करा दिया है।
फैहद कुरैशी ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर उसके ममेरे भाई मोहसिन की फर्जी आईडी से एक मैसेज आया जिसमें उसने बताया कि कतर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पासपोर्ट जब्त करने का झांसा देकर रुपयों की मांग की। पीड़ित झांसे में आ गया। उसने तुरंत फेसबुक आईडी पर दिए गए क्योआर कोड पर 99,900 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की। साइबर सेल जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























