साइबर थानों के सीजीयू नम्बर जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन ने प्रदेश में साइबर क्राइम थानों में नियुक्त प्रभारियों का विवरण परिक्षेत्रवार जारी किया है।
जनपद हापुड़ को मेरठ जोन के परिक्षेत्र साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस परिक्षेत्र में जनपद बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ व गौतमबुद्ध नगर को शामिल किया गया है जिसकी ई मेल- ccpsstf.gb.up@gov.in है तथा सीयूजी नम्बर-7839876650 है। मेरठ जोन के दूसरे परिक्षेत्र साइबर क्राइम थाना सहारनपुर के अंतर्गत जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली है जिसकी ई-मेल-sho- cyberps.az@up.gov.in है तथा सीजीयू नम्बर-7839876635 है। ठगी के शिकार लोग अपनी शिकायत- 1930 नम्बर पर भी दर्ज करा सकते है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























