👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कि खुद को केंद्रीय राज्य मंत्री का पी.ए. बताता था और अधिकारियों पर दबाव डालता था। पुलिस ने मामले में सपनावत के राहुल को गिरफ्तार किया है।
जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के सपनावत का निवासी राहुल पुत्र समयपाल उच्च अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाता था। शिकायत प्राप्त होने के बाद धौलाना पुलिस ने मंगलवार को राहुल को गिरफ्तार कर लिया और धारा 419 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509





























