हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में गुरुवार को परीक्षा समिति की एक अहम बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया कि यूजी में प्राइवेट पढ़ाई अब छात्र नहीं कर सकेंगे। दरअसल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालयों में भी व्यक्तिगत प्रवेश बंद किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सिलेबस में हुए बड़े बदलाव की वजह से प्राइवेट कोर्स चला पाना असंभव था जिसके चलते गुरुवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्नातक स्तर की व्यक्तिगत परीक्षाएं बंद करने का फैसला लिया गया। हालांकि स्नातकोत्तर स्तर पर अभी व्यक्तिगत परीक्षाएं जारी रहेंगी। बैठक में एक और फैसला लिया गया जिसके चलते यूजी में रजिस्ट्रेशन 18 अक्टूबर तक खोल दिए गए हैं।
करवाचौथ ऑफर : FREE THREADING , SPA और भी बहुत कुछ : 8218124225





























