👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के पश्चात छात्रों के चेहरे खिल उठे। हापुड़ के माता मोहल्ला निवासी रामअवतार कंसल डिलाइट वालों की पोती भूमि कंसल 96.5% अंक हासिल किए हैं। भूमि कंसल पुत्र मनोज कंसल गाजियाबाद की गुरुकुल द स्कूल की छात्रा हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम (मैथ्स के साथ) से पास की है। बधाई देने का सिलसिला जारी है।
























