हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी तनिश गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता ने सीबीएसई की 12वीं की कक्षा में 91.67% अंक प्राप्त किए हैं। तनिश की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों के फोन लगातार घन-घना रहे हैं। कॉमर्स स्ट्रीम के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले तनिश गुप्ता का सपना उद्यमी बनना है जिनके बड़े भाई तुषार गुप्ता ने पूर्व में जिला टॉप किया था।

























