
64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पिलखुआ पुलिस ने 64 लाख की लूट के एक आरोपी को रिमांड पर लेकर आरोपी की निशान देही पर 60 हजार रूपए नकद व लूट के रूपए से खरीदी गई 7 लाख 20 हजार रूपए की कार बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने धान व गेँहू व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर उसकी निशानदेही पर लूट के 60,000/- रूपये नकदी व लूट की धनराशि (720,000/- रुपये) से खरीदी गयी XUV-500 कार बरामद की है।आरोपी थाना सिम्भावली के गांव मधापुर का रोहन त्यागी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





























