
👁 14 views Views
कोयला व लकड़ी की ओवर रेटिंग पर होगा मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अब कोयला और लकड़ी की ओवर रेटिंग पर भी निगाह रखने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोयला और लकड़ी की ओवर रेटिंग की गई तो मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल के साथ-साथ कोयला और लकड़ी पर भी ध्यान देने का फैसला लिया है। इस संबंध में यूनियनों से बाजार के रूटीन रेट लिए गए हैं और उनसे अधिक दामों पर बिक्री न करने के लिए कहा है। यदि कोई अधिक दामों पर बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






























