
दो सालों ने जीजा के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के आलमनगर गांव में ससुराल बुलाकर बहनोई के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फोन करके उसे आलमनगर स्थित ससुराल बुलाया। 1 जुलाई की शाम करीब 7:00 बजे जब वह ससुराल आलमनगर पहुंचा तो उसके दो साले राहुल और गजब ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लात घुसो डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने मामले में दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























