👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र चौधरी सहित 5 लोगों को नामजद करते हुए 150 लोगों के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
थाना बहादुरगढ़ के गांव शेरपुर में सपा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने बिना अनुमति के जनसभा की और सभा में भीड़ जुटाई, जो आचार संहिता का उल्लंघनन है। दरोगा सरवन कुमार गौतम ने थाना बहादुरगढ़ में सपा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी, पलवाड़ा के अब्दुल रहमान व सहाबुद्दीन तथा गांव शेरपुर के गुफरान व शेफ उल्ला को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958





























