हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित सिंभावली शुगर मिल को दिवालिया घोषित करने के मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई और निर्णय के लिए तारीख को बढ़ाकर सितंबर के प्रथम हफ्ते करने का फैसला लिया है। एसबीआई बैंक द्वारा दिए गए 395 करोड के कर्ज न मिलने पर बैंक चीनी मिल को दिवालिया घोषित करने की मांग पर अड़ा है जिससे किसानों में चिंता की स्थिति बनी हुई है।

बताते चलें कि एसबीआई और पीएनबी बैंक समेत कई बैंकों से सिंभावली शुगर मिल ने कर्ज लिया है जिसे जमा न करने पर एसबीआई तथा पीएनबी बैंक ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मिल को दिवालिया घोषित करने की मांग की। हालांकि पीएनबी ने कार्रवाई से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि एसबीआई अभी भी दिवालिया घोषित करने की मांग पर अड़ा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई अब सितंबर के प्रथम हफ्ते में होगी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























