हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी पल्लव सिंघल ने विनेश कुमार के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पल्लव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी पल्लव सिंघल पुत्र परमानंद सिंघल ने विनेश कुमार पुत्र जोगेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि विनेश ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीटाई की जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

























