हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटूटा के ग्राम प्रधान के पुत्र पर चार लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को उपचार दिलाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान के पुत्र शिवम पाल ने बताया कि गुरुवार को वह स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़ा था। तभी गांव के नेपाल सिंह, युगल, अंग्रेज और नेपाल का साला ललित निवासी सिकंदरपुर गढ़मुक्तेश्वर उसके पास आया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























