शिक्षक पर हमले के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा










शिक्षक पर हमले के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन में स्थित लाला बाबू बैजल इंटर कॉलेज में गुरुवार को शिक्षक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज प्रबंधन ने चपरासी को निलंबित करते हुए क्लर्क के निलंबन के लिए उच्च अधिकारी को पत्र भेजा है। आपको बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली निवासी लाला बाबू बैजल इंटर कॉलेज के शिक्षक देवेंद्र सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर वह अपनी कार में रखी पानी की बोतल लेने गए थे। तभी क्लर्क राजकुमार निवासी गांव गाजीपुर थाना मवाना जनपद मेरठ और चपरासी विदेश कुमार निवासी गांव पावटी ने भुगतान की फाइल पास करने के लिए रुपए की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हथियार भी दिखाएं। राजकुमार और विदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010








  • Related Posts

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    सड़क हादसे में दो घायल

    सड़क हादसे में दो घायल
    error: Content is protected !!