हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है जिसका कहना है कि दो साल पहले उसकी मुलाकात एक युवती से हुई जो उसके साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। चार महीने बाद उसे पता चला कि महिला ने पहले ही तीन शादी की हुई है जिसको लेकर विवाद हो गया। अब महिला दूसरे लोगों के बच्चों को उसका बताकर अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर रही है। आरोपी पीड़ित से 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। औरैया निवासी चंद्रशेखर, मोनू व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























