👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरा में पिता पुत्री पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में घुसे दो लोगों ने बाप बेटी की हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की देर शाम करीब 7:30 बजे सोनम और उसके पिता घर पर मौजूद थे। तभी दो लोग घर में जबरदस्ती घुस आए और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता को पीटना शुरू कर दिया। जब बेटी ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031


























