घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पर मुकदमा










घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित मकान में घुसकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पति के आने पर आरोपी युवक पीछे के रास्ते से भाग गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाफिजपुर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसके बच्चे मोहसिन निवासी मोहल्ला मोती कॉलोनी के ई-रिक्शा से ट्यूशन पढ़ाने जाते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने बच्चों के लिए दूसरा ई-रिक्शा कर लिया था। इससे आरोपी नाराज हो गया और 5 अप्रैल की शाम लगभग 7:30 बजे उनके मकान का दरवाजा खटखटाया। पुत्री के दरवाजा खोलने पर आरोपी ने उसके घर में जबरन घुसकर महिला के साथ अभद्रता की और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी को धक्का देकर वह मकान से बाहर आ गई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी








  • Related Posts

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    सड़क हादसे में दो घायल

    सड़क हादसे में दो घायल
    error: Content is protected !!