
कैंटर से 300 लीटर दूध चोरी करने के आरोप में कैंटर मालिक व चालक पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने कैंटर से 300 लीटर दूध चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कैंटर मालिक और कैंटर चालक के खिलाफ प्लांट स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर के रहने वाले प्लांट निवासी दीपांशु सिरोही ने आरोप लगाया कि कैंटर चालक और कैंटर के मालिक की मिलीभगत ने कैंटर में लदा 300 लीटर दूध चोरी कर लिया। इसके बाद उसने देहात क्षेत्र थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। देहात थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केंटर चालक व मालिक पर मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित का कहना है कि उसकी बाबूगढ़ क्षेत्र की कुचेसर रोड चौपला पर सीपी डेयरी के नाम से दुग्ध प्लांट है। मामला 16 मार्च की रात करीब 11:00 का है। जब प्लांट से दूध से भरा एक केंटर मुद्दीनपुर के लिए रवाना किया गया था। रास्ते में वाहन चालक ने कैंटर मलिक की मिलीभगत से 300 लीटर दूध चोरी कर लिया। ततारपुर गोल चक्कर के पास दूध को बेच दिया। जब कैंटर अपनी मंजिल तक पहुंचा तो वहां पर दूध कम मिला जिसके बाद मामले का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






























