
गांव झड़ीना में हुई मारपीट के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में जमीनी विवाद के चलते तीन दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग हरकत में आया और मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने जमीनी विवाद के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षमा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसी विवाद के चलते पड़ोसियों ने हमला कर दिया जिसमें क्षमा, ललित घायल हो गए। पुलिस ने क्षमा की शिकायत पर दूसरे पक्ष के ज्ञानेंद्र, राजू, धर्मेंद्र, संजय, राजा, गगन, रवि और गुलशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षमा का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























