अमरोहा पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से हापुड़ निवासी मालिक के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी कामरान अहमद के खिलाफ अमरोहा में मुकदमा दर्ज हुआ है। कामरान की अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री है जिसमें आग लगने से पांच मजदूर झुलस गए। अमरोहा के रजबपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अग्निशमन अधिकारी अनुराग तोमर की तहरीर पर फैक्ट्री स्वामी कामरान अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फैक्ट्री मालिक फिलहाल फरार है जिसका लाइसेंस भी निरस्त होगा।
अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र में अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव सूदना के पास शुक्रवार की सुबह पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। इस दौरान पांच मजदूर झुलस गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। कामरान अहमद ने मोहम्मद आसिम का मकान किराए पर लेकर पांच साल पहले पटाखे की फैक्ट्री शुरू की थी। फैक्ट्री में कामरान के मोहल्ले का ही भोला रहता है और फैक्ट्री मालिक कभी-कभी अमरोहा फैक्ट्री में जाता है। शुक्रवार की सुबह मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे कि अचानक पटाखे में आग लग गई जिससे पांच मजदूर झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की टीन उड़कर दूर जा गिरी और बारूद फैक्ट्री के चारों तरफ फैल गया। खेतों व झाड़ियों में फैले बारूद में लगभग 15 मिनट तक आग जलती रही। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है की फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूर पंजीकृत थे लेकिन उन्हें पटाखा फैक्ट्री में काम करने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। वह पटाखे तैयार करने के लिए प्रशिक्षित नहीं थे। फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसका लाइसेंस भी निरस्त होगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























