
जिला पंचायत सदस्य समेत एक दर्जन लोगों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी जिला पंचायत सदस्य समेत एक दर्जन लोगों पर पुलिस ने गाड़ी से टक्कर मारने, छेड़छाड़ करने और गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के साथ जिला पंचायत सदस्य ने अभद्रता की। जब वह कोतवाली में शिकायत करके लौट रही थी तभी जिला पंचायत सदस्य अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसके पति को टक्कर मार दी जिससे उसके पति का पैर टूट गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके घर में घुस आए और बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के चार सदस्यों को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























