👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिजली चोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी है. इसी कड़ी में विद्युत विभाग की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और छापेमारी कर शुक्रवार को 70 लोगों को पकड़ लिया. इनमें से अधिकांश लोग ऐसे हैं जो कि कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे.
गढ़मुक्तेश्वर के अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि ऊर्जा निगम बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को छापेमारी कर 70 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई जिनके खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इन सभी 70 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































