👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने मोहल्ले के रहने वाले मुस्तकीम पर आरोप लगाया है की मुस्तकीम लगातार उसका रिश्ता तुड़वाने का प्रयास कर रहा है जिसने धमकी दी है कि वह युवती का निकाह कहीं ओर होने नहीं देगा और उसे उठा ले जाएगा। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुस्तकीम, साबिर अली, शहजाद और साइना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी लगातार अपने परिचितों की मदद से युवती को लगातार परेशान कर रहा है। आए दिन वह छेड़छाड़ करता है। पीड़िता ने न्याय की मांग की है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700






























