👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सिकंदर गेट पर स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर शुक्रवार की रात शादी में शामिल होने आए कुछ कार स्वरों ने जमकर उत्पात मचाया। गाड़ियों की खिड़की से बाहर निकल कर नियमों की धज्जियां उड़ाई। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ियों में काफी तेज आवाज में गाने चल रहे थे जिसकी वजह से उन्हें समस्या हुई। बताया जा रहा है कि पास में ही एक शादी में शामिल होने आए कुछ कार सवारों ने जमकर हुड़दंग काटा और कार से बाहर निकलकर उन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाई। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































