हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित बाइक सवार युवक द्वारा हॉर्न बजाकर तीन कारों से आगे निकलने पर मां और बेटे को रघुनाथपुर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को रोककर पीटा। जिसके बाद बाइक सवार युवक थाने पहुंचा। जहां बाइक सवारी युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि गांव निवासी राहुल गिरी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मामा के यहां पिलखुवा जा रहा था। तभी आगे चल रही तीन कारों से आगे निकलने के लिए राहुल ने हॉर्न दिया तो कर सवार लोगों ने राहुल को रघुनाथपुर जाने वाले मार्ग पर रोक लिया। तीनों कारों में बैठे नौ लोगों ने राहुल के साथ जमकर मार पिटाई की। जब राहुल की मां बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसकी मां को भी पीटा। इसके बाद सभी आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी सन्नी त्यागी, रॉबिन गुर्जर व सूरज गुर्जर निवासी गांव सबली और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























