हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास सोमवार को अनियंत्रित कार कैंटर में जा घुसी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के पर परखच्चे उड़ गए जबकि कार में सवार चार में से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और यातायात सुचारु कराया।
उत्तराखंड के काशीपुर के परतापुर निवासी 35 वर्षीय उमेश कुमार अपने भाई दिनेश कुमार के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद के गांव बहापुर बलिया के रहने वाले हेड कांस्टेबल भरत सिंह और इस्तेकार ने दिल्ली के लिए लिफ्ट मांगी जिसके बाद चारों कार में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
जैसे ही गाड़ी सिखेड़ा के पास बाईपास पर पहुंची तभी वाहन को बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत इकट्ठा हुए। इसके बाद चारों का हाल जाना और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया जिनमें से 35 वर्षीय उमेश की मौत हो गई जबकि दिनेश कुमार, भरत सिंह और इस्तेकार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























