
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिला व एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और केंटर को सीधा कराया।जानकारी के अनुसार एक कैंटर बरेली से पंजाब के लुधियाना जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कैंटर हाईवे पर पलट गया। उसमें सवार दो महिला और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शवों को कब्जे में लिया और केंटर को सीधा कराया। अन्य लोगों का हाल जाना।






















