
कैंटर ने बाइक को मारी साइड, दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी फ्लाईओवर पर अमरोहा के रहने वाले बाइक सवारों को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। साइड लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर कर चोटिल हो गए। मौका देखकर कैंटर चालक भाग निकला। राहगीर ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
अमरोहा निवासी दीपक कुमार अपने साथी रोहित के साथ रविवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर किसी काम से पिलखुवा जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ के अठसैनी फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक में साइड मार दी जिससे दीपक और उसका साथी रोहित गिरकर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























