👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाली कहावत हापुड़ में ट्रैफिक रुल की अनदेखी करने वालों पर भारी पड़ रही है। थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत रविवार की भोर में ततारपुर बाईपास मंसूरपुर कट के पास एक कैंटर ने एक अन्य वाहन में पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण चालक नदीम की मौके पर ही मौत हो गई और कैंटर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ के गांव बड़का नंगला का नदीम रविवार की सुबह आयशर कैंटर लेकर दिल्ली जा रहा था कि कैंटर मंसूरपुर कट के पास एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई और इस हादसे में नदीम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390





























