हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड के जरिए सरकार लोगों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर कमर कस ली है। अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर उन लोगों का आयुषमान कार्ड बना रहे हैं जिनका अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। सीएचसी हापुड़ के अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि शुक्रवार को बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया गया जिसके पश्चात बाबूगढ़ के छपकौली में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
डॉ. दिनेश खत्री ने इस दौरान बताया कि आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से विभिन्न क्षेत्र में जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों का कार्ड नहीं बना है उनका जल्द ही कार्ड बनाया जाएगा। शुक्रवार को डॉ. दिनेश खत्री जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर उपकेंद्र बाबूगढ़ में पहुंचे और आयुष्मान कार्ड बनाए।





















