
इनर व्हील क्लब हापुड़ द्वारा “मिशन फिट गर्ल्स फिट भारत” के तहत लगाया कैंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इनर व्हील क्लब हापुड़ द्वारा इनरव्हील का मिशन फिट गर्ल्ज़ फिट भारत को ध्यान में रखते हुए आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए, क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन के नेतृत्व में हीमोग्लोबिन चेकअप कैंप और एक आई टेस्ट कैंप रखा गया।
डॉ पूनम ग्रोवर , डॉ वीना अग्रवाल, डॉ हिना आहूजा द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
डॉ पूनम ने समझाया-
एनिमिया – रक्त में, हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर चक्कर, पसीना आना, अचानक घबराहट होना खड़े-खड़े प्रार्थना में गिर जाना ऐसे लक्षण जो रूगणावस्था का कारण बनते हैं। खून की कमी से होने वाली होने वाली परेशानियां- को ध्यान में रखते हुए हिमोग्लोबिन चेक अप किया गया ।
विस्तृत जानकारी के साथ- कारण लक्षण निवारण पर चर्चा की गई और आहार विहार के बारे में बताया गया हरी सब्जियां संतुलित और पौष्टिक भोजन से युक्त थाली ही हमारी जरूरत है के साथ जहां आंखें जो सिर्फ दर्शन ही नहीं करते अभी तो प्रभु की तरफ से दिया एक ऐसा उपहार है जिसको हम अपने जीवन में ज्ञानेंद्रय के रूप में प्रयोग करते हैं। आजकल मोबाइल और स्क्रीन के ज्यादा प्रयोग के कारण आंखों पर इसके विपरीत प्रभावों के कारण छोटी उम्र में ही कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही हैं।
अतः एक जिम्मेदारी समझते हुए सभी छात्रों को चेकअप के साथ-साथ विशेष टिप्स दिए गए।
क्लब उपाध्यक्ष प्रियंका कसंल द्वारा कॉलेज की प्राचार्य, अध्यापिकाओं हीमोग्लोबिन टेस्ट करने वाली टीम आई टेस्टिंग के लिए डॉ राजेश्वर सिंह और अपने क्लब की डॉक्टर्स की टीम जिन्होंने अपना समय देकर बच्चियों को आने वाली परेशानियों के लिए अवगत कराया सब को धन्यवाद ज्ञापन दिया। किरण क्लेअर, पूनम आहूजा पूनम पाठक, ममता गर्ग, सोनल जैन,डॉ कमलेश की उपस्थिति रही। श्वेता जैन द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम जल्दी ही इस कॉलेज के लिए अन्य वर्ग कार्यशालाएं भी रखेंगे जिस की बच्चियाँ इसका लाभ उठा सके।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























