👁 0 views Views
व्यापारी नेताओं ने शाल ओढ़ा कर कप्तान का सम्मान किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को पुष्प भेंट कर व शाल ओढ़ा कर सम्मान किया।
संस्था के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, महामंत्री अशोक बबली व कपिल एसएम शनिवार को पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचे और एक शिष्टाचार भेंट की। व्यापारी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कार्यभार संभालने पर स्वागत किया और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। व्यापारी नेताओं ने कप्तान को सहयोग देने का आश्वासन दिया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारिक हितों की रक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























