
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्री पंचायती गौशाला के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। यह चुनाव 14 सितम्बर-2025 को हापुड़ के एस०एस० वी० इंटर कालेज में होगी।
श्री पंचायती गौशाला के चुनाव हेतु परस्पर सहमति बनाए जाने के प्रयास जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गौशाला के प्रधान मनोज कुमार ने पुनः चुनाव मैदान में आने से स्पष्ट इंकार कर दिया है और प्रधान पद पर सर्वसम्मति बनाए जाने के आसार दिख रहे हैं।
दूसरी ओर सचिव पद पर व्यापारी नेता टुक्की राम गर्ग ने इच्छा जताई है, परन्तु वह भी सहमति के पक्ष में है। यदि सभी के मध्य सहमति बनी तो चुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























