
ससुर की संपत्ति हड़पकर घर से बाहर निकालने वाले दामाद पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने संपत्ति हड़प कर ससुर को पीट कर घर से निकालने वाले दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव असौड़ा निवासी ईश्वर दयाल ने बताया कि कुछ समय पहले उनके दोनों बेटों का निधन हो गया। उनकी पुत्री की शादी गाज़ियाबाद के गांव सालकपुर फरक नगर के सोनू से हुई थी।
बेटों की मृत्यु के बाद दामाद ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और उनकी सारी संपत्ति अपने नाम करवा ली। संपत्ति नाम कराने के बाद दामाद ने उनके साथ लगातार मारपीट शुरू कर दी और उन्हें भूखा प्यासा रखकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित ससुर का दामाद ने घर हड़पकर उसे बाहर निकाल दिया जो कि अब दर-दर की ठोकरें खा रहा है और दो वक्त की रोटी न होने पर भूखा-प्यासा तड़प रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867




















