VIDEO: विद्युत आपूर्ति ठप होने से व्यापार प्रभावित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड, गढ़ रोड समेत विभिन्न इलाकों की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक प्रभावित रही जिसका असर व्यापार पर भी नजर आया। चंडी रोड के दुकानदारों ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे विद्युत आपूर्ति अचानक प्रभावित हो गई। लाइट जाने के बाद शाम के समय लोगों ने इनवर्टर का सहारा लिया लेकिन रात तक आते-आते इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया। रात आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने के चलते व्यापारियों ने जल्द ही दुकान को बढ़ा दिया जिससे व्यापार भी प्रभावित हो गया। इस दौरान कई इलाके अंधकार में डूबे रहे।
आपको बता दें कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी और अधिकारी पूरी तरह हड़ताल पर हैं। शनिवार की दोपहर बरसात के कारण आनंद विहार बिजली घर की सप्लाई प्रभावित हो गई जिसके चलते दिल्ली रोड, अतरपुरा बिजली घर की सप्लाई पर भी असर पड़ा। ऐसे में संविदा कर्मचारी पेट्रोलिंग करते हुए बिजली घर पहुंच गए जिन्हें अंदर घुसने नहीं दिया गया। एसडीएम सुनीता सिंह को सूचना मिली तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और उनकी फटकार के बाद बिजली सप्लाई चालू हो सकी। हड़ताल का विभिन्न क्षेत्रों पर असर दिखाई दिया जिससे दिल्ली रोड बिजली घर, अतरपुरा बिजली घर, हरोड़ा बिजली घर, डहरा रामपुर बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। अतरपुरा बिजली घर से जुड़े मोहल्ले प्रेमपुरा, अतरपुरा, पटेल नगर, शिवपुरी, चंडी रोड, गोल मार्केट, रेलवे रोड, पक्का बाग आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप होने से व्यापार पर भी असर पड़ा।

 








Related Posts

64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

Read more

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
error: Content is protected !!